Priyanka explained the government’s ‘chronology’, said Youngistan would stay in the ground: प्रियंका ने समझाई सरकार की ‘क्रोनोलोजी’, बोलीं यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा

0
311

नई दिल्ली। सीएए और एनआरसी को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की कई पार्टियों ने राष्ट्रपति से इस संर्दभ मे मुलाकाता भी की। कांग्रेस देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के साथ है। कांग्रेस ने इस कानून को संविधान का उल्लंघन बताया है। अब भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार की ‘क्रोनोलोजी’ (कालक्रम) समझाई है। प्रियंका ने कहा कि पहले मोदी सरकार नौकरियों का वादा करती है, फिर वो सरकार बनाते हैं और फिर वह आप सभी को मूर्ख बनाते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अमित शाह के उस बयान को लेकर ट्वीट किया है जिसमें वह कह रहे थे कि पहले आप ‘क्रोनोलोजी’ समझिए। शाह ने कहा था कि पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आएगा, इसके बाद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) आएगा। प्रियंका ने कई बिंदुओं में ट्वीट कर कहा, ‘पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे फिर वो आपको “फूल” बोलेंगे लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।

 

SHARE