Pragya Thakur’s disputed statement on Nathuram Godse again, told Godse in the Lok Sabha ‘Patriot’: प्रज्ञा ठाकुर का नाथूराम गोडसे पर फिर विवादित बयान, लोकसभा में गोडसे को बताया ‘देशभक्त’

0
214

नई दिल्ली। भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर से अपने विवादित बयान के कारण निशाने पर हैं। उन्होंने आज लोकसभा के अंदर फिर से अपने उस विवादित बयान को दोहराया जिसकी वजह से पहले भी हंगामा हो चुका है। प्रज्ञा ठाकुर ने फिर से महात्मा गांधी के हत्यारे को ‘देशभक्त’ बताया। बुधवार को प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा में बोल रहीं थी अपने भाषण में उन्होंने नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ करार दिया है। उनके इस बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। लोकसभा में द्रमुक सांसद ए. राजा ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के समय अपने तर्क में नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया था। जिसे सुनकर प्रज्ञा ठाकुर चुप नहीं रह सकी और तुरंत उठकर खड़ी हो गई और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए। इसके बाद कांग्रेस की ओर से इसका भरपूर विरोध किया गया। इसके बाद ए. राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद स्वीकार किया था कि पिछले 32 साल से गांधी के खिलाफ द्वेष पाले हुए था और इसी वजह से उसने उनकी हत्या की। उन्होंने कहा कि गोडसे ने गांधी को इसलिए मारा क्योंकि वह विशेष विचारधारा में विश्वास रखता था। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर जैसे ही विवादित बयान दिया भाजपा के सांसदों ने ही उन्हें बैठने के लिए कहा।

SHARE