Kanpur policeman murder case – main accused Vikas Dubey arrested from Mahakaal temple in Madhya Pradesh: कानपुर पुलिसकर्मी हत्याकांड- मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर से किया गिरफ्तार

0
372

लखनऊ। कई दिनों से यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम की तमाम कोशिशों के बाद भी विकास दुबेउनकी गिरफ्त से बाहर था। आज सुबह ही मध्यप्रदेश पुलिस ने पाचं लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने भी विकास दुबेकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वह कानपुर में पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोपी है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा, दिल्ली, फरीदाबाद स्थानों में दबिश दी जा रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अपडेट-

-विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उधर विकास दुबे ने पूछताछ में बताया कि देवेंद्र मिश्रा से उसकी नहीं बनती थी। सीओ ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। इसलिए मारा।

-सीजेएम तृप्ति पाण्डेय विकास दुबेके मामले की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कर रहीं सुनवाई।

– विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने कहा कि उसे महाकाल ने बचा लिया। वह हर साल सावन में महकाल के मंदिर में दर्शन करने जाता था। उनका श्रृंगार भी करवाता था। विकास की मां ने उसकी जान बख्श देने की प्रार्थना की।

 

-बताया जा रहा है कि विकास को पुलिस रिमांड पर लेकर कानपुर सबूत ढूंढने जाएगी। हालांकि यह भी खबर है कि विकास दुबे को पुलिस रेड की सूचना भी पुलिस से ही मिली थी।

मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला-
उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास से विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सार्वजनिक तौर पर अपनी गिर फ्तारी के बाद चिल्लाकर उसने अपनी पहचान जाहिर की। पांच लाख के इनामी हिस्ट्रशीटर विकास दुबेनेवहां उपस्थित मीडिया और लोगोंके सामने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=EyTCfjirc2Q&feature=youtu.be

– यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बातचीत की।

– कानपुर गोलीकांड का आरोपी पहलेसे ही फिल्मी अंदाज में पहले कानपुर मेंअपने गांव में आई पुलिस टीम को बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। अब इस हत्याकांड के बाद वह सातवें दिन उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर मेंचिल्ला-चिल्लाकर आत्मसमर्पण किया सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गॉर्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।

–समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विकास दुबे की मोबाइल सीडीआर सार्वजनिक हो।

-हमारी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी: शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश से विकास दुबे की गिरफ्तारी के संबंध मेंकहा कि ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।

SHARE