I will not apologize to them, it is all about diverting attention- Rahul Gandhi: मैं इनसे माफी नहीं मागूंगा, यह सब केवल ध्यान भटकाने के लिए हो रहा है-राहुल गांधी

0
439

नई दिल्ली। लोकसभा के अंदर और बाहर कांग्रेस के राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के सांसदों ने जमकर हंगामा किया। संसद में भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए और उनके बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया को रेप इन इंडिया बना दिया था। झारखंड की रैली में राहुल गांधी ने बयान दिया था कि अखबार खोलो तो मेक इंडिया की जगह रेप इन इंडिया दिखता है। भाजपा की महिला सांसदों ने एक साथ राहुल का विरोध किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार के एक बेटे के मुंह से ऐसे वक्तव्य शोभनीय नहीं लगते। उन्होंने स्पीकर से उन्हें दंडित करने के लिए भी आग्रह किया। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने अपनी स्थति स्पष्ट कर दी है। वह किसी भी हालत में इस बात पर माफी नहीं मागेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे पैंतरे अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुनिया में भारत की छवि खराब की है। आज अर्थव्यवस्था की बात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने असम को जला दिया है, उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंनेभरत की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। उसके बारे में उन्हें बताना चाहिए। असम जल रहा है। देश का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा मुझ पर आरोप लगा रही है। हंगामा होने के बाद लोकसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए खत्म हो गया। उसके बाद राज्यसभा में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही भाजपा की कई महिला सदस्य अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और राहुल गांधी से माफी की मांग करने लगीं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है। यह भारत की महिलाओं और देश का अपमान है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

SHARE