Corona virus-lockdown prepares to open in three stages, all religious places will open from June 8: कोरोना वायरस-लॉकडाउन को तीन चरणों में खोलने की तैयारी, आठ जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

0
220

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस नेदुनिया भर में बहुत तबाही मचाई है। भारत में भी इस समय डेढ़लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। सरकार द्वारा लॉकडाउन का अब पांचवा चरण लागू किया गया है। इस पांचवे चरण में धीरे-धीरे चरण बद्ध तरीकेसे लॉकडाउन को खोलने सरकार ने तैयारी कर ली है। आज केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है और कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। लॉकडाउन को तीन चरणों में खोलने की तैयारी की गई है।
प्रथम चरण में 8 जून 2020 से धार्मिक स्थलों को खोलनेका निर्देश दे दिया गया है। हालांकि बंगाल ने पहले ही सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की परमीशन दे दी है। इसमें होटल, रेस्त्रां और दूसरे हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज की शुरूआत हो जाएगी। अब तक बंद पड़ें शॉपिंग मॉल्स को भीा अब आठ जून से खोल दिया जाएगा। इनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी की जाएगी।
दूसरे चरण मेंसरकार की ओर स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, ट्रेनिंग, कोचिंग इंस्टिट्यूट को खोलने की योजना है। हालांकि इस पर फैसला जुलाई 2020 मेंलिया जाएगा। शैक्षिणिक संस्थानों को खोलने के लिए राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, संस्थाओं, अभिभावकों के साथ विचार किया जाएगा।
तीसरे चरण में केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल्स, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और आॅडोटोरियम को खोलेगी। इन सभी को खोलने से पहले एक बार स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तीसरे चरण में ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों को खोलने का फैसला लिया जाएगा।
इन सभी छूटों के साथ रात में लोगों के बाहर निकलने पर रोक जारी रहेगी। रात में रोक का समय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। इस दौरान गैर जरूरी काम से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। लॉकडाउन 4 तक यह समय शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक था।

SHARE