Congress alliance closer to majority in Jharkhand elections trends: झारखंड चुनावों के रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब

0
179

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज वोटों की गिनती चल रही है। झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं जिस पर मतदान हो चुका है आज वोटों की गिनती की जा रही है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के जो रुझान आ रहे हैं उससे यही लगता है कि भाजपा को यहां झटका लगा है और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने इस बार बाजी मार ली है। हालांकि अभी परिणाम आने बाकी हैं। सुबह 11 बजे तक के रुझानों की बात की जाए तो भाजपा 27 सीटों के साथ आगे चल रही थी वहीं कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन बहुमत के आंकड़े के साथ 43 सीटों पर कायम है। झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।

-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा: इस सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास निर्दलीय सरयू राज से पीछे चल रहे हैं। सरयू राय 1071 मतों से रघुवर दास से आगे हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास के 13708 मतों की तुलना में 14779 वोट हासिल किए हैं।

– झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों से कांग्रेस गठबंधन को झारखंड में बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार से कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी और नारेबाजी भी की।

– जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा भले ही पा लिया हो, मगर भाजपा अब भी सिंगल लारजेस्ट पार्टी है।

-झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को 1644 और कांग्रेस के गौरव बल्लभ को मात्र 1235 वोट मिले हैं। रुझानों में गौरव बल्लभ चौथे स्थान पर हैं।

– बहरागोड़ा विस में दूसरे चक्र की मतगणना के बाद झामुमो के समीर मोहंती 10,188 मत पाकर आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी 7358 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जबकि भाजपा के मुची राम बाउरी 5972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

-जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन को 46 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि गठबंधन सीधे तौर पर सरकार बनाने की स्थिति में है। जबकि भाजपा को झारखंड में 24 सीटें मिलती दिख रही हैं। आजसू को चार और जेवीएम को तीन सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य अब तक 4 पर आगे चल रहे हैं।

 

जेएमएम बनी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी
जेएमएम-27
कांग्रेस-14
राजद- 4

भाजपा-25

-8वें राउंड की गिनती की समाप्ति के बाद सरयू राय 7484 मतों से आगे चल रहे हैं। सरयू राय को 32392 जबकि रघुवर दास को 24908 वोट मिले हैं।

-7वें चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद निर्दलीय सरयू राय को 27790 जबकि रघुवर दास को 21896 वोट मिले हैं। कांग्रेस के गौरव बल्लभ 4838 वोट पाने में सफल रहे हैं।

-बता दें कि अब तक 19 सीटों का परिणाम जारी हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने अभी 19 सीटों का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी किया है। इनमें से बीजेपी 6, आजसू 1, कांग्रेस 4 और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 8 सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं अभी तक की बढ़त में देखा जाए तो झामुमो 22, बीजेपी 19, कांग्रसे 11 झाविमो 3, आजसू 1, एनसीपी 1, आरजेडी 1, सीपीआई 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं जमशेदपुर ईस्ट सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीतने वाले सीएम रघुबर दास अपनी पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के हाथों हारते नजर आ रहे हैं।

SHARE