Today, India’s value has increased in the eyes of the world – Prime Minister Narendra Modi: आज दुनिया की नजरों में भारत का मान बढ़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
217

नई दिल्ली। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के दौरे से भारत वापस लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत दिल्ली में किया गया। भाजपा के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर बने मंच मंच से वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों का सर झुकाकर नमन करता हूं। सबसे पहले इतनी तादाद में यहां उपस्थित होने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 2014 में भी चुनाव जीतने के बाद यूएन गया था आज दुनिया की नजरों में भारत का मान बढ़ा है। एक सौ तीस करोड़ देशवासियों के चलते देश का मान बढ़ा है। लोकतंत्र की ताकत की बड़ी अहमियत होती है। लोकतंत्र की ताकत की अहमियत का रूप अमेरिका में देखा। अमेरिका के ह्यूस्टन में जो भाई-बहनों ने किया उसकी चर्चा हर तरफ है। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों का दिल से धन्यवाद है। अमेरिका में हर जुबान पर हाउडी मोदी की चर्चा थी। तीन साल पहले आज के दिन पूरी रात नहीं सोया। हर पल टेलीफोन की घंटी बजने के इंतजार में था। 28 सितंबर को ही जवानों के पराक्रम की गाथा लिखी गई। सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवनों को नमन। कल से शक्ति की उपासना का पर्व शुरू होने वाला है। देशवासियों को नवरात्री की अग्रिम बधाई। अपना संबोधन समाप्त कर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया।

SHARE