The war of words between Arvind Kejriwal and Manoj Tiwari continues: अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी के बीच जुबानी जंग जारी

0
190

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा के नेता मनोज तिवारी के बीच एनआरसी पर जुबानी जंग छिड़ी हुई थी। इस बीच एक बार फिर दिल्ली के सीएम ने बिहारी लोगों के लिए बयान देकर विवाद को न्यौता दे दिया है। उन्होंने बिहार से इलाज कराने आने वालों पर टिप्पणी की। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की अपनी सीमा है अपनी क्षमता है। दिल्ली में बाहरी लोगों की वजह से दिल्ली के लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाहर से भी बहुत लोग आ रहे हैं इलाज, हमने सर्वे कराया था तो पाया कि 80 फीसदी लोग दिल्ली के बाहर के हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम ने कहा कि, ‘ बिहार से एक आदमी 500 रुपए का टिकट खरीदकर दिल्ली आता है और 5 लाख रुपए का फ्री इलाज करवाकर वापस लौटता है। इससे हमें खुशी मिलती है क्योंकि वह हमारे देश के लोग हैं लेकिन दिल्ली की अपनी एक क्षमता है। दिल्ली पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी? इसलिए व्यवस्था को सुधरना चाहिए।’ अब अरविंद केजरीवाल के बयान पर विवाद बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ‘एक बार फिर उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) घृणा का भाव दिखाया है। मोदी सरकार किसी दूसरे प्रांत के लोगों को इलाज दे रही है तो इनको दुख हो रहा है। वो तो बाहर वालों को दे नहीं रहे। वो हम और हमारी सरकार कर रही है। ये दूसरे राज्यों को लेकर केजरीवाल की घृणा को प्रदर्शित करता है।

SHARE