The current ruler can learn a lot from the natural knowledge of Manmohan Singh- Sonia Gandhi: मौजूदा शासक मनमोहन सिंह के नैसर्गिक ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं- सोनिया गांधी

0
287

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उनके शतआयु होने की कामना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के शासक उनके ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में मनमोहन सिंह के शानदार योगदान को याद करते हैं। उनके बेहतरीन नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि मुश्किल समय में भी भारत प्रतिबद्धित विकास की तरफ बढ़े। मौजूदा समय के शासक उनके नैसर्गिक ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री के स्वस्थ रहने और समृद्ध रहने की कामना की। इसके अलावार आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिर्फ सिंह ही इस समय देश को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकते हैं इसलिए सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए। पी. चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीघार्यु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने। अगर इस वक्त देश को कोई आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं।

SHARE