What should the Delhi Police do if we get orders not to stop violence from above? – Arvind Kejriwal: ऊपर से हिंसा नहीं रोकने का आदेश मिले तो दिल्ली पुलिस क्या करे?-अरविंद केजरीवाल

0
232

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा मामले में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली पुलिस के लिए कहा कि उन्हें ऊपर से जैसा आदेश मिलता है वह वैसा ही करते हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस का बचाव करते हुए कहा है कि जब ऊपर से हिंसा नहीं रोकने का आदेश मिलता है तो वो बेचारे क्या करें। उन्होंने कहा कि जो कुछ घटनाक्रम चल रहा है तो इसमें दिल्ली पुलिस का दोष नहीं है। बता दें कि केजरीवाल ने बिना नाम लिए इशारों इशारों में ही भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। बता दें कि आगामी फरवरी को दिल्ली के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियां तैयारी कर रहीं हैं। बता दें कि जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ गुरुवार को छात्रों का मार्च एचआरडी मंत्रालय की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को ऊपर से आदेश आता है कि हिंसा रोको तो वो अपनी जान की बाजी लगाकर उसे रोकते है। अगर उन्हें आदेश आता है हिंसा होने दो और होने के बाद उन्हें निकलने दो तो वो हिंसा के बाद अंदर जाते हैं। साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस बार चुनावों में लोग वोट दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच कर करेंगे। वह अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर ‘आप’ का समर्थन कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ”दिल्ली में कुछ अलग सा हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद सेऊपर उठकर दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति देखने को मिलती है लेकिन किसने सोचा था कि यह लोगों को एकजुट कर देगी। उन्होंने इसके साथ एक महिला का पोस्ट भी साझा किया है जिसमें उसने लिखा है कि कैसे उसके भाजपा समर्थक पिता आम आदमी पार्टी (आप) का साथ दे रहे हैं।

SHARE