Heritage walk organized in Sultanpur Lodhi: सुलतानपुर लोधी में हेरिटेज वॉक आयोजित

0
329

चंडीगढ़/सुल्तानपुर लोधी। पंजाब सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में करवाई गई अपनी तरह की पहली ‘हेरिटेज वॉक’ ने गुरु नानक देव जी से संबंधित गुरुधामों और पवित्र शहर के 1000 साल पुराने इतिहास से संबंधित अनछूहे पहलूओं को रूपमान किया। शहीद उधम सिंह चौक से चलकर गुरु नानक देव जी से संबंधित गुरुधामों और अन्य ऐतिहासिक स्थानों के इतिहास बारे रोशनी डालती यह वॉक एक विशाल नगर कीर्तन का रूप धारण कर गई। संगत की तरफ से जगह -जगह रंगोलियां बनाकर, फूलों की वर्षा करके जयकारों की गंूज में हेरिटेज वॉक का हार्दिक स्वागत किया गया और रूट पर पड़ते हर चौक में लंगर की व्यवस्था भी की गई।
पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पटियाला फाउंडेशन की तरफ से करवाई गई वॉक प्रात:काल शहीद उधम सिंह चौंक से पूरी गर्मजोशी के साथ शुरू हुई। इस हेरिटेज वॉक का नेतृत्व मुख्यमंत्री और मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने किया। जहां संसद मेंबर जसबीर सिंह डिम्पा विधायक नवतेज सिंह चीमा, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की डायरेक्टर अनिंदिता मित्रा, डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा, आईजी नौनिहाल सिंह ने भी शिरकत की।
वहीं पटियाला फाउंडेशन के 300 के करीब वॉलंटियरों और शहर के हर वर्ग के लोगों ने हेरिटेज वॉक में बढ़ चढकर हिस्सा लिया। वर्दियों में सजे अलग -अलग स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी वॉक के दौरान आकर्षण का खास केंद्र थे। आम लोगों पर विशेष कर नौजवान पीढ़ी को पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित स्थानों, शहर के 1000 सालों के ऐतिहासिक पहलुओं और बौद्ध धर्म के अनुयाइयों के शिक्षा केंद्र के तौर पर विकसित होने बारे पटियाला फाउंडेशन के चेयरमैन रवि आहलुवालिया ने जानकारी दी। यह वॉक गुरुद्वारा गुरु का बाग, गुरुद्वारा कोठरी साहिब, भारामल्ल मंदिर पुराना घर गुरुद्वारा बेबे नानकी, गुरुद्वारा हट साहिब से होती हुई गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने समूह संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाओं पर चल कर अपना जीवन सफल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी के संदेश अनुसार वातावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा और विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि यह विरासती सैर हमें धर्म और संस्कृति के साथ जोड़ती है।

विरासती यात्रा का मॉडल टाऊन, न्यू मॉडल टाऊन, मोहल्ला हकीमां, मोहल्ला गुरु का बाग, सरकारी गर्लज सीनियर सेकंडरी स्कूल, लालां वाला पीर में पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर रजिन्दर सिंह, एस.एस.पी.सतिन्दर सिंह, ए.डी.सी.(विकास) अवतार सिंह भुल्लर, ए.डी.सी. (जनरल) राहुल चाबा, श्रीमती जसपाल कौर चीमा प्रतिनिधि आॅल इंडिया कांग्रेस, एस.पी. तेजबीर सिंह हुन्दल, एस.पी.मनदीप सिंह, एस.पी.मुकेश कुमार, एस.डी.एम.डा.चारूमिता, एस.डी.एम.(मेला) नवनीत कौर बल, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के प्रधान अशोक कुमार मोगला, सहायक कमिश्नर शिखा भगत, डी.एफ.एस.सी.सरताज सिंह चीमा, ए.एस.एम.ओ. हरविन्दर सिंह, डी.एस.पी.सरवन सिंह बल, डी.एस.पी. (मेला) विशालजीत सिंह उपस्थित थे।

SHARE