Haryana Police uses force on highway obstructing workers: हरियाणा पुलिस का हाईवे बाधित करने वाले श्रमिकों पर बल प्रयोग

0
269

यमुनानगर। देश में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन किया गया है जिससे सबसे अधिक प्रभवित प्रवासी श्रमिक हुआ है। प्रवासी श्रमिकों का पलायन लगातार जारी है। सरकारें बार-बार उन्हें जहां हैं वहीं रहने के लिए कह रहीं हैं लेकिन श्रमिकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस बीच रविवार को हरियाणा के यमुनानगर मेंश्रमिकों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। यह प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्य वापस जाने की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित किया था। उस समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयो ग किया। कुछ प्रवासी श्रमिक पड़ोसी राज्य पंजाब से पैदल और साइकिल के जरिए लंबी दूरी तय करके यहां के करेड़ा खुर्द गांव के पास पहुंचे। इसके बाद पहले से ही यहां के राहत शिविर में रह रहे कुछ अन्य श्रमिक और पंजाब से आए श्रमिक एकत्र होकर यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए।

https://free.mailbigfile.com/5c576cc79b7c8fcaf4aaf031e1fafade/listFiles.php

पुलिस केअनुसार प्रवासी श्रमिकों ने राजमार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस की ओर से इन श्रमिकों को समझाने की कोशिश की। लेकिन सभी प्रवासी श्रमिकों नेउत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य स्थानों पर भेजे जाने के लिए इंतजाम करने की मांग कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रवासियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद वे लोग अपना सामान वहीं छोड़कर पास के ही खेतों की तरफ भाग गए। प्रशासन ने प्रवासियों को घर वापस भेजने का प्रबंध करने का आश्वासन दिया है।

https://free.mailbigfile.com/40d9b73bf603ce394f35dd22dcbc53f9/listFiles.php   

SHARE