Election Commission team on tour to Haryana today: भारत निर्वाचन आयोग का दल आज हरियाणा दौरे पर

0
275

चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग का दल हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्टूबर को हरियाणा में आएगा। अपने दो दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनीतिक दलों, स्टेट नोडल अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त  अशोक लवासा और सुशील चंद्रा 9 अक्टूबर को चंडीगढ़ के ललित होटल पहुंचेंगे और शाम करीब 4.00 बजे राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शाम साढ़े 6 बजे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ भी चुनावों को लेकर बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद 10 से लेकर 1.30 बजे तक आयोग की हरियाणा के मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, एडीजीपी, पुलिस रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी, जिसमें विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोपहर 2:45 बजे आयोग की हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद 3.45 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा आयोग प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से रू-ब-रू होंगे।

SHARE