Devendra Fadnavis confident of becoming chief minister again: देंवेंद्र फडणवीस को फिर मुख्यमंत्री बनने का भरोसा

0
309

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना प्रदेश में चुनाव मिलकर लड़ेंगे। सीटों के बारे में जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। फडणवीस ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 162 सीटों पर और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कह रहा हूं कि इसमें कोई अनिश्चितता नहीं है कि हम शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, फडणवीस ने जवाब दिया, ह्यआपको क्या किसी प्रकार की शंका है।ह्ण उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में राजग सरकार के सत्ता में दोबारा लौटने पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय शिवसेना का होगा।

SHARE