Congress does not like when country’s pride rises – Yogi Adityanath: कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़े-योगी आदित्यनाथ

0
283
पंचकूला| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। जब देश के रक्षा मंत्री फ्रांस में राफेल की पूजा कर रहे थे तो कांग्रेस के लोग उनका मजाक बना रहे थे। इन लोगों को जब देश का गौरव बढ़ रहा हो तो मजाक बनाते हैं। कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता जब देश का गौरव बढ़े।
सीएम योगी आदित्यनाथ कालका में भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा और पंचकूला से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धारा 370 को समाप्त करने पर कांग्रेस बोलती थी कि देश में खून की नदियां बह जाएंगे, लेकिन एक पटाखा तक नहीं फूटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 का विरोध किया। जब महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को समाप्त किया गया तब कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है उसे तो केवल बस राजनीति करनी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2जी के बाद दामाद जी ने बड़े-बड़े घोटाले किए। हरियाणा के गुड़गांव से लेकर पंचकूला तक जमीन घोटाले पूरे देश में चर्चा बने हुए हैं। दामाद जी ने कोई जमीन नहीं छोड़ी।
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उनके हाथ से चली गई तो उन्होंने अपनी पार्टी की टिकटें बेचना शुरू कर दी। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकटें गई हैं। इसलिए जिस पार्टी का स्वयं तय कोई भविष्य नहीं है  वह दूसरों के बारे में क्या सोचेंगी। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से ज्ञान चंद गुप्ता और लतिका शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की।
SHARE