Achievement – India News Haryana created history: India News Haryana’s TRP reached 81.4 points:उपलब्धि-इंडिया न्यूज हरियाणा ने रचा इतिहास: इंडिया न्यूज हरियाणा की टीआरपी पहुंची 81.4 अंक पर

0
398

नई दिल्ली। आपके अपने चैनल इंडिया न्यूज हरियाणा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक नया इतिहास रच दिया है। अब तक सबसे उच्चतर टीआपी 81.4 को हासिल करते हुए इंडिया न्यूज हरियाणा ने अन्य सभी चैनल्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। हरियाणा के दर्शकों के प्यार की बदौलत इंडिया न्यूज हरियाणा पिछले कई वर्षों से देश का नंबर वन रीजनल चैनल बना हुआ है। पर इस बार की बार्क की टीआरपी लिस्ट ने इतिहास कायम कर दिया है। इंडिया न्यूज हरियाणा 81.4 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है, जबकि खबरें अभी तक 5.9 के साथ दूसरे नंबर पर है।
खबरों में विश्वनियता और जनता के सरोकारों को लेकर जिस तरह इंडिया न्यूज हरियाणा की टीम काम कर रही है उसे हरियाणा के दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। दर्शकों के प्यार और विश्वास का ही परिणाम है कि इंडिया न्यूज हरियाणा को हाल ही में न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ने की तरफ से देश के नंबर वन रीजनल चैनल का अवॉर्ड दिया गया था। इंडिया न्यूज हरियाणा और आईटीवी के प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने इस सफलता पर जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि जनता ने हम पर विश्वास दिखाया है उसे कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। आईटीवी के प्रधान संपादक अजय शुक्ल ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है। हम विश्वास दिलाते हैं जिस प्यार और विश्वास के साथ उन्होंने चैनल को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचाया है उस प्यार और विश्वास को कभी कम नहीं होने देंगे।

SHARE