Where will rohit bat now: अब रोहित कहां बल्लेबाजी करेगा

0
200

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 आॅक्शन में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज पर खरीदा। ऐसे में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लिन को टीम में चुनने पर टीम के मालकिन से सवाल कर दिया। जिसकी क्रिकेट के गलियारों में काफी चर्चा है। दरअसल, ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक पोस्ट पर मजाकियां कमेंट करते हुए लिखा, अब रोहित शर्मा कहां बल्लेबाजी करेगा। पिछले आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने ओपनिंग की थी। इस जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा काम भी किया था। हालांकि अब ओपनिंग की पोजीशन के लिए क्रिस लिन का नाम भी जुड़ चुका है।
इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद लिन ने ट्वीट करते हुए खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, मुंबई इंडियंस, बेहतरीन शहर, क्वालिटी फ्रेंचाइजी, फ्लैट विकेट, जसप्रीत बुमराह को नहीं खेलने पड़ेगा, आईपीएल 2020 का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। उनका ये ट्वीट अभी सुर्खियों में आया ही था कि इस पर बुमराह खुद को रिप्लाई करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इसके जवाब में लिन को लिखा, हाहाहा, टीम में स्वागत है। क्रिस लीन आपको अभी भी नेट्स पर मेरा सामना करना पड़ेगा।
मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी
नाथन कूल्टर-नाइल (गेंदबाज) 8 करोड़
क्रिस लिन (बल्लेबाज) 2 करोड़
सौरभ तिवारी (बल्लेबाज) 50 लाख
दिग्विजय देशमुख (आॅलराउंडर) 20 लाख
प्रिंस बलवंत राय सिंह (आॅलराउंडर) 20 लाख
मोहसिन खान (गेंदबाज) 20 लाख

SHARE