Some conspirators do not want to let the family unite – Shivpal Yadav: कुछ षड्यंत्रकारी लोग परिवार को एक नहीं होने देना चाह रहे-शिवपाल यादव

0
207

लखनऊ। यूपी में पुलिस भूमिका पर पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए थे और अब अनुष्का की मौत के मामले में प्रशासन की भूमिका पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुष्का की मौत के मामले में प्रशासन की भूमिका ठीक नहीं है। अनुष्का के शरीर पर चोटों के निशान थे लेकिन मेडिकल में चोटें छिपाई गर्इं। पुलिस अनुष्का के हत्यारोपियों को अब तक क्यों गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। चिन्मयानंद घर में आराम कर रहे हैं और आजम खां पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अनुष्का के परिजनों से मिलने मैनपुरी पहुंचे शिवपाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि मैनपुरी की अनुष्का बेहद प्रतिभाशाली थी। लेकिन प्रशासन ने नामजद रिपोर्ट होने के बाद भी अब तक किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अनुष्का के परिवार के लोग सीबीआई की मांग कर रहे हैं। वह परिवार के साथ हैं और सरकार को लिखकर देंगे कि इस मामले की सीबीआई जांच की जाए। मैनपुरी के मंत्री भी सरकार में हैं। आखिर बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। शिवपाल ने कहा कि जहां प्रसपा जीतने की स्थिति में होगी वहां उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन प्रसपा का सारा जोर 2022 के चुनाव में है। प्रसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया कि परिवार में एकता की अभी कोई गुंजाइश बची है तो उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से पूरी पूरी गुंजाइश है लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लोग परिवार को एक नहीं होने देना चाह रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने भी अपने चाचा की तरफ नरम रुख दिखाया था और कहा था कि सपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

SHARE