Shraddha Kapoor took to the streets to protest against BMC’s decision to cut trees: पेड़ों को काटने के बीएमसी के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरीं श्रद्धा कपूर

0
260

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बीएमसी के 2702 पेड़ों के फैसलें के विरोध में मुबंई की सड़कों पर उतरीं हैं। श्रद्धा कपूर जिस कैंपेन में शामिल हुई हैं वह पर्यावरण सुरक्षा सभी को जागरुक करता है। ऐसे में इस कैंपेन के लोग मुंबई में 2702 पेड़ों को काटे जाने का विरोध कर रहे हैं, जिसका हिस्सा श्रद्धा कपूर भी बनीं हुई हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह बारीश में भींगते हुए मुंबई में होने जा रही पेड़ों की कटाई का विरोध कर रही हैं।
दरअसल मुंबई के गारेगांव इलाके में आरे कॉलोनी के पास बड़ा आरे जंगल है। इस इलाके में मेट्रो का शेड बनाने के लिए पूरे 2702 पेड़ों को काटने का प्रपोसल बीएमसी ने हाल ही में पास कर दिया है। इस प्रपोजल के पास होने के बाद से ही इसका जमकर विरोध हो रहा है।

SHARE