Sensex falls by 770 points: सेंसेक्स में 770 अंकों की गिरावट, धड़ाम हुआ बाजार

0
204

 मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के चालू वित्त वर्ष के आधिकारिक तिमाही आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 769.88 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के बाद 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 225.40 अंक यानी 2.04 फीसदी की गिरावट के बाद 10,797.90 के स्तर पर बंद हुआ।शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के बाद 36,982 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 100.15 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10923.10के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:50 बजे सेंसेक्स 627.35 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के बाद 36,705.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 189.80 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,833.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

SHARE