Sadhvi Pragya was called in Delhi, the disputed statement of Pradnya- ‘We did not become MP for cleaning the drain’: साध्वी प्रज्ञा दिल्ली बुलाई गर्इं, प्रज्ञा का विवादित बयान-‘हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने सांसद’

0
296

नई दिल्ली। भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। कुछ समय पहले महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड पर विवादित बयान दिया था। अब एक बार फिर से प्रज्ञा ने मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। बस उनके इस बयान ने एक बार फिर भाजपा में तहलका मचा दिया है और प्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली तलब कर लिया गया है। ओवैसी ने भी इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
माना जा रहा है कि पार्टी उनपर कार्रवाई कर सकती है इसी वजह से उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। प्रज्ञा दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात करेंगी। दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा अपनी छवि को लेकर थोड़ा सजग है। बयान पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि यह उनकी सोचने की प्रक्रिया है। भाजपा सांसद भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव को मानती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर विरोध किया है। मैं बिलकल आश्चर्यचकित नहीं हूं।

SHARE