Rishi Kapoor will return to Mumbai tomorrow after a year: एक साल बाद कल मुंबई लौटेंगे ऋषि कपूर

0
455

बॉलीवुड। आखिकार अभिनेता ऋषि कपूर एक साल बाद कल मुंबई लौट रहें हैं। वो कैंसर से पीड़ित थे जिसका इलाज वो न्यूयॉर्क में करवा रहे थे। उनके न्यूयॉर्क में इलाज कराने के दौरान उनके पिछे उनकी मां यानी कृष्णा राज कपूर जिनका निधन पिछले साल 1 अक्टूबर को हुआ था। ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए। इसके कुछ समय बाद मई में कपूर खानदान को अपनी सबसे बड़ी धरोहर आरके स्टूडियो को बेचना पड़ा ।
कई दिनों से खबर आ रही थी कि वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर इस महीने वापस आएंगे । इससे पहले रणधीर कपूर ने भी ये खुशखबरी दी थी कि ऋषि कपूर का 10 सितंबर को मुंबई आने का कार्यक्रम है । ऋषि मुंबई में धूमधाम से होने वाले गणपति विसर्जन से पहले मुंबई आ जाएंगे।

SHARE