Rameshwar Gurjar was slow during the first trial: रामेश्वर गुर्जर पहले ट्रायल के दौरान दिखे धिमे

0
234

नई दिल्ली। रामेश्वर गुर्जर अपने वीडियो के वायरल होने के बाद काफी सुर्खियों में हैं। उनका वीडियो जिसमें वो 100 मीटर की दौड़ केवल 11 सेकंड में पूरी करते नजर आ रहें हैं देखने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल मंत्री से इस धावक की मदद करने की गुहार लगाई थी। अपने पहले ट्रायल के दौरान धिमे नजर आए। ऐसा उनपर पर प्रदर्शन का दबाव के कारण भी हो सकता है। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रामेश्वर गुर्जर के ट्रायल का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी। खेल मंत्री ने लिखा, ‘रामेश्वर गुर्जर का ट्रायल टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां साई और राज्य सरकार के कोच मौजूद थे। रामेश्वर वीडियो में सबसे बाईं ओर (लेन 9) में दौड़ रहे हैं। सुर्खियों में आने के चलते उन पर प्रदर्शन का दबाव इतना था कि वह अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाए। हम उन्हें पर्याप्त समय और ट्रेनिंग देंगे।’

SHARE