Rahul Gandhi reached Amethi for the first time after losing in Lok Sabha: राहुल गांधी लोकसभा में हारने के बाद पहली बार पहुंचे अमेठ

0
354

अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनावों के बाद अब थोड़ी हलचल दिखी। कारण है यहां के पूर्व सांसद राहुल गांधी का दौरा। बता दें कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़रहे थे। यह गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती रही। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को अमेठी मेंभाजपा की स्मृति ईरानी ने 50 हजार वोटों से हरा दिया था। अपनी हार के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी पहुंचे हैं। वह अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेठी आ रहे हैं। राहुल गांधी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह दौरा बेहद निजी रखा गया है। जहां पर उनके दौरे में किसी भी प्रकार की कोई मीडिया कवरेज की मनाही होगी। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा होगा। उनके कार्यक्रम को लेकर कई दिन बाद कांग्रेस कार्यालय में चहल पहल दिखी। कांग्रेस एमएलएसी दीपक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी आज निर्मला देवी इंस्टीटयूट गौरीगंज में पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी उनका घर है और वे अपने घर आ रहे हैं। उन्होंने यह दिखाया है कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनैतिक न होकर पारिवारिक है। यहां का लोकसभा चुनाव यहां की जनता ने लड़ा था। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबैर अहमद भी रहेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी की हार की समीक्षा के लिए जुबेर अहमद को ही लगाया गया था। राहुल के कार्यक्रम को लेकर अमेठी कांग्रेस पार्टी में नई चेतना का संचार हुआ है। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकतार्ओं की आवाजाही शुरू हो गई।

SHARE