मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाजपा कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस बात का गौरव है कि आज देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त के हाथों में है जो देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने शनिवार को अपने संबोधन में कहा कि इससे पहले देश की कमान लुंज-पुंज हाथों में थी। इसके कारण राष्ट्र का बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य के नवनिर्माण में नीति के साथ नियत भी ईमानदार होनी चाहिए, तभी किसी देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि, हमें इस बात का गौरव है कि आज देश की बागडोर देश के प्रति समर्पित एक भाजपाई नेता नरेन्द्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित कर दिया है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.