PM Modi reached top 20 on twitter, Indian alone in world top-20: ट्विटर पर टॉप 20 में पहुंचे पीएम मोदी, वर्ल्ड टॉप-20 में अकेले भारतीय

0
210

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन या यू ट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी फैन फॉलोविंग बहुत ज्यादा है। वह सभी प्लेटफार्म पर जबरदस्त तरीके से फॉलो किए जाते हैं। अब उनके ट्विटर पर फैन फॉलोविंग बढ़ गई है। वह अब दुनिया में टॉप फॉलोअर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल ट्विटर पर अब फॉलो किए जाने की लिस्ट में पीएम मोदी 20वें नंबर पर हैं। । सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की टॉप 20 लिस्ट में पहुंचने वाले पीएम मोदी इकलौते भारतीय हो गए हैं। सोमवार को ट्विटर पर पीएम मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 1.4 करोड़ पीछे हैं, वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। 1 करोड़ फॉलोअर्स की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद भारतीय नेताओं की लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं। ट्विटर पर केजरीवाल को एक करोड़ 54 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं। वहीं एक करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स के साथ गृह मंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर 1 करोड़ 52 लाख से ज्यादा हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक करोड़ छह लाख फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

SHARE