Pakistan demands Priyanka Chopra’s removal as UNICEF Goodwill Ambassador: पाकिस्तान ने की प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर पद से हटाने की मांग

0
181

नई दिल्ली। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। हर तरफ से भारत को घेरने का काम कर रहा है। अब बात अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तक पहुंच गई है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। लेकिन पाकिस्तान की मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने प्रियंका के इस नेक काम के लिए आपत्ती जताई है। उन्होंने यूनिसेफ से यूएन की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा की शिकायत भी की है । मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्मल लैटर लिख कर प्रियंका को इस पद से हटाने की मांग की है। शिरीन ने यह लेटर यूनिसेफ (वठकउएऋ) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को लिखा है। लेटर के जरिए शिरीन ने कहा कि गुडविल एंबेसडर होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के अधिकृत पक्ष को प्रियंका चोपड़ा सार्वजनिक तौर पर समर्थन दे रही हैं। खत में शिरीन माजरी उन घटनाओं को जिक्र किया है, जिसपर प्रियंका चोपड़ा ने अपने विचार रखे थे। शिरीन ने लेटर में लिखा है कि आपने प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर बनाया है। भारत के हिस्से वाले कश्मीर में जो कुछ हुआ वो मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन करने की वजह से हुआ है। दरअसल प्रियंका ने कुछ दिनों पहले एक ब्यूटीकॉन समारोह में थी वहां उनसे पाकिस्तानी मूल की महिला ने प्रियंका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के मसले पर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को भड़काने का प्रयास कर रही हैं। इस पर प्रियंका ने सेना की तारीफ कर उन्हें जवाब दिया था।

SHARE