Osama bin Laden’s son Hamza Laden died: ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा लादेन की हुई मौत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुष्टि

0
184

नई दिल्ली। पूर्व अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की है। हमजा बिन लादेन को अलकायदा के नए उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। यह खबर समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब हमजा बिन लादेन की मौत की खबर सामने आई है। इससे पहले, मीडिया रिपोर्ट पिछले महीने भी दावा किया गया था कि अमेरिका ने खुफिया जानकारी प्राप्त की है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा मर चुका है। गौरतलब है कि अमेरिका ने हमजा बिन लादेन के सर पर 10 लाख डॉलर का पुरस्कार रखा था।

अमेरिका ने एलान किया था कि जो भी उसका पता बताएगा उसे यह राशि दी जाएगी। यह घोषणा इसी साल मार्च महीने में अमेरिका ने की थी। अमेरिका ने कहा कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर हमले की साजिश रच रहा है। इसी को देखते हुए इतने बड़े पुरस्कार का एलान किया गया। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (वठरउ) ने हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की ओर से हमजा को लेकर कड़े फैसले लेने के बाद सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द कर दी थी।

SHARE