Why used the governor as a puppet in Maharashtra? -Congress: महाराष्ट्र में गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों किया?-कांग्रेस

0
233

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पहले शिवसेना-भाजपा के बीच तनातनी फिर टूट इसके बाद शिवसेना का एनसीपी-कांग्रेस से सरकार बनाने के लिए वार्ता करना और इस बीच राज्य में राष्टÑपति शासन। इतनी उठापटक के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन पहले रातों रात भाजपा ने अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। लेकिन वह केवल तीन दिन के मुख्यमंत्री ही बन पाए। आज देवेंद्र फड़णवीस को इस्तीफा देना पड़ा। शरद पवार के पावर गेम ने अपना खेल दिखया। कल पवार ने सभी 162 विधायकों को मीडिया के सामने एक रहने की शपथ दिलाई। अब सभी घटनाक्रम के बाद आज भाजपा पर कांग्रेस आक्रामक हो गई। देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए 8 सवाल पूछे। सुरजेवाला ने लिखा, “प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री, श्री अमित शाह जवाब दें-

कांग्रेस के 8 सवाल-
1. महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया?
2. गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों
किया?
3. राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुँचाई?

4. देश के मंत्रीमंडल को पंगु क्यों बनाया?

5. दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों?

6. एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों?

7. भ्रष्टाचार के मुकदमे वापस क्यों लिए?

8. सविंधान की धज्जियाँ क्यों उड़ाई?

इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता मनीश तिवारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी का लबादा छोड़ देना चाहिए और शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

SHARE