Top military commander will discuss Chinese deadlock: चीनी गतिरोध पर टॉप सैन्य कमांडर करेंगे चर्चा

0
213

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख से लगी सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण चल रही है। इसे बातचीत कर सुलझाने का प्रयास हो रहा है लेकिन फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार तीन दि वसीय सम्मेलन में भारतीय सेना के शीर्ष सैन्य कमांडर बुधवार सेसीमा पर चीनी और भारतीय सैनिकों केबीच के तनाव के संबंध में समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर भी इस दौरान चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यत: पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस समय पैंगोंग त्सो, गल्वान घाटी, देमचोक और दौलत बेग ओल्डी में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने अड़े हैं। यहां पर दोनों देशों की ओर से सेनाओं की संख्या बढ़ा दी गई है। पूर्वी लद्दाख में5 मई की शाम को करीब 250 चीनी सैनिकोंऔर भारतीय सैनिकों मे हिंसक झड़प हुई। यह अगले दिन भी जारी थी। कमांडर लेवल की बातचीत के बाद दोनों में अलग होने पर सहमति बनी। इस हिंसक झड़प में 100 केकरीब भारतीय सैनिक घायल हुए थे।

SHARE