This time of light festival will bring happiness all around- PM Modi: इस बार का प्रकाश पर्व चारों तरफ खुशियां लेकर आएगा- पीएम मोदी

0
169

नई दिल्ली। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं जिसके लिए पीएम मोदी हरियाणा के थानेसर में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गीता के ज्ञान की धरती पर आना हमेशा मेरे लिए बहुत सुखद अनुभव लेकर आता है। जब मैं पार्टी कार्यकर्ता था, तब भी अकसर कुरुक्षेत्र आना-जाना लगा रहता था और थानेसर के बासमती की खुशबू तो…कोई भूल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज कुरुक्षेत्र ऐसे समय में आया हूं जब पूरा देश गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारी में जुटा है। पूरे विश्व में गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व भव्य तरीके से मनाया जाए, इसके लिए केंद्र सरकार पूरे प्रबंध कर रही है। पीएम मोदी ने इस मौके पर राफेल का जिक्र किया और कहा कि फ्रांस में पहला राफेल फाइटर जेट भारत को मिला, तो आपको खुशी हुई या नहीं? भारत की सैन्य ताकत बढ़ी, इससे आपको गर्व हो रहा है, आप आनंदित हो रहे हैं, सवा सौ करोड़ देशवासियों का माथा ऊंचा हुआ है।

लेकिन कांग्रेस के नेताओं को ना जाने क्या हो जाता है? जिस-जिस बात को लेकर देश खुश होता है, उस-उस बात को लेकर कांग्रेस के नेताओं को तकलीफ होने लगती है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि केवल यही नहीं कांग्रेस नकारात्मक रवैया इतना है कि अगर भारत को भारत को स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मान मिलता है, तो इनको दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि गुरु स्थान को जोड़ने वाला करतारपुर कॉरीडोर भी अब पूर्ण होने वाला है। 7 दशक पहले जो राजनीतिक और रणनीतिक चूक हुई थी, उसको थोड़ा सुधारने का सौभाग्य हमें मिला है। मुझे उम्मीद है कि इस बार का प्रकाश पर्व चारों तरफ खुशियां लेकर आएगा, नई उमंग लेकर आएगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी हमारे बाल्मीकि समाज, हमारे दलित परिवारों, हमारे पिछड़े परिवारों को उनके जायज अधिकार मिले, इसमें कांग्रेस और उसके जैसे दलों को क्या आपत्ति है। पीएम ने हरियाणा की तारीफ की और कहा कि सरकार ने जब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की तब हरियाणा ने भी देश को सामाजिक परिवर्तन दिखाने की ठान ली। मुझे हरियाणा के अपने भाइयों और बहनों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने हरियाणा में बेटियों की संख्या को सुधारने के लिए साफ मन से काम किया।

SHARE