Sonia to join the march of the Delhi Congress on the 150th birth anniversary of Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर दिल्ली कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगी सोनिया

0
155

एजेंसी , नई दिल्ली। आने वाले दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा कांग्रेस की दिल्ली इकाई अपने कार्यालय से राजघाट तक निकालेगी। इस पदयात्रा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने एजेंसी को बताया कि सोनिया इस पद यात्रा में शामिल होंगी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष स्वास्थ्य कारणों से इस यात्रा में राजघाट के निकट से शामिल होंगी और थोड़ी देर पैदल चलेंगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने कहा कि यह पदयात्रा पार्टी कार्यालय से सुबह साढ़े नौ बजे आरंभ होगी और इसका समापन राजघाट पर होगा। वहां पार्टी अध्यक्ष पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि सोनिया के अलावा इसमें कांग्रेस के कई दूसरे वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर पूरे देश में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साबरमती में गांधी आश्रम से निकाली जाने वाली ‘पदयात्रा में हिस्सा ले सकते हैं।

SHARE