Rajya Sabha elections: Jyotiraditya Scindia filed nomination as BJP candidate: राज्यसभा चुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन

0
226

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली वाले दिन कांग्रेस से अपना अठारह साल का रिश्ता तोड़ते हुए भाजपा का कमल हाथ में ले लिया था। अब उन्होंने भाजपा की ओर से राज्यसभा के चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। राज्यसभा के चुनाव 26 मार्च को होने हैं। आज मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंधिया प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना होकर लगभग दो बजे विधानसभा सचिवालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ रहे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, निर्वतमान राज्यसभा सदस्य प्रभात झा और प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले सिंधिया ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया था। उन्होंने आज सुबह अपनी बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया से भी मुलाकात की थी।

SHARE