People of both states again show their faith in BJP – PM Modi: दोनों राज्यों की जनता ने दोबारा भाजपा पर अपना विश्वास दिखाया-पीएम मोदी

0
197

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में आए चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जनता का प्यार और उनका विश्वास है कि दोबारा भाजपा दोनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास नीति पर काम किया है जिसकी वजह से अब दोबारा दोनों राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने पांच वर्ष तक महाराष्ट्र और हरियाणा की जो सेवा की, ईमानदारी के साथ राज्य के विकास के लिए जनता की भलाई के लिए उन पर विश्वास जताया है। उनके पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए जनता ने जो आशीर्वाद दिए हैं उनके बहुत बधाई देता हूं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा के चुनाव मे 35 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार तीन प्रतिशत ज्यादा वोट प्राप्त करना बड़ी बात है।
जो लोग हरियाणा की राजनीति जानते हैं उनको पता है कि किसी भी दल के साथ हमें समझौता अगर करना होता था तो ज्यादातर उन दलों की टर्म एंड कंडीशन पर कभी 5 तो कभी 10 सीटों पर और वो भी जो वो कहें उन सीटों पर लड़ना पड़ता था। दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा और हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिया हैं इसके लिए मैं उनका अंत:करण से अभिनंदन करता हूं, उनका साधुवाद करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले तक बीजेपी हमेशा महाराष्ट्र में जूनियर पार्टी बनी रही। लेकिन, पिछले पचास वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री महाराष्ट्र मे पांच साल तक पूरा नहीं कर पाया। पांच साल लगातार मुख्यमंत्री पचास साल के बाद पहली बार बीजेपी-शिवसेना ने दिया।

SHARE