Kalapani controversy: Nepal discussed constitutional amendment to change the map: कालापानी विवाद: नेपाल ने टाली नक्शेमें बदलाव के लिए संविधान संशोधन पर चर्चा

0
169

काठमांडू। नेपाल और भारत के बीच कालापानी को लेकर सीमा विवाद बढ़ गया है। नेपाल की ओर सेकालापानी को अपने देश के नक्शे में दिखाया गया है। कालापानी को देश के नक्शे में शामिल करने के लिए जरूरी संविधान संशोधन पर बुधवार को चर्चा होनी थी जिसे नेपाल की ओर से टाल दिया गया है। बता दें कि नेपाल में इस संशोधन के लिए संसद की प्रतिनिधि सभा में चर्चा होनी थी। राजनीतिक दलों ने पहले इस पर देश में आम सहमति बनाने की बात की है। संसद सचिवालय की कार्यसूची के अनुसार कानून मंत्री शिवमाया तुम्बहाम्फे स्थानीय समयानुसार 2 बजे प्रस्ताव को पेश करने वाली थीं। बता दें कि जब भारत ने लिपुलेख होते हुए लिंक रोड के उद्घाटन किया उसके बाद नेपाल ने 18 मई को नेपाल का नया नक्शा जारी किया था। नेपाल के नए राजनीतिक नक्शे मेंकालापानी, लिपुलेख और लिमिपियाधुरा को अपने क्षेत्र के रूप में दिखाया। इसके बाद 22 मई को संविधान संशोधन को संसद में पंजीकृत किया था।

SHARE