Haryana is developing with honesty and integrity – PM Modi: हरियाणा में ईमानदारी और निष्ठा से विकास हो रहा है-पीएम मोदी

0
203

नई दिल्ली। जल्द ही महाराष्टÑ और हरियाणा विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टियां अपने प्रचार के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहीं हैं। भाजपा के लिए पीएम मोदी ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रैली की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में सरकारी भर्ती का मतलब पहले होता था, रिश्वतखोरी और युवाओं से लूट। नौकरियों के लिए जितने तरह के खेल होते थे, उन्होंने यहां के कई नेताओं को जेल तक पहुंचाया है। ये स्थिति अब बदल चुकी है।
हरियाणा में ईमानदारी और निष्ठा से प्रदेश का विकास हो रहा है। यह यहां की सुधरती कनेक्टिविटी में भी दिखता है। पलवल हो, बल्लभगढ़ हो, फरीदाबाद हो, यातायात और कनेक्टिविटी की एक से बढ़कर एक आधुनिक सुविधाएं यहां तैयार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में जितने भी प्रयास केंद्र में हुए हैं, उनको हरियाणा में तेजी से साकार करने का काम मनोहर लाल जी और उनकी समर्पित टीम ने किया है।
बीते 5 वर्षों में हरियाणा में करीब-करीब 9 लाख शौचालय बनाए गए हैं। आज हरियाणा का हर गांव खुले में शौच से मुक्त है। पीएम ने कहा कि भाजपा के लिए उसका संकल्प पत्र, समर्पण का दस्तावेज है। हम हर संकल्प को पूरा करने का काम तेजी से कर रहे हैं। सरकार बनते ही शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप को बढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि जो हमारा श्रमिक वर्ग है, उसके लिए भी पहली बार सार्थक काम हो रहे हैं। श्रमिक साथियों को जीवन के हर कदम पर जरूरी सुरक्षा मिले, इस पर हमारा जोर है। 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए की नियमित पेंशन इसी सुरक्षा चक्र का हिस्सा है। हमारे किसान, हमारे व्यापारी, हमारे श्रमिक साथी, हमारी बहनें, जो देश के विकास का मजबूत स्तंभ हैं, उनको मजबूत करने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए हैं।

SHARE