Babulal Marandi joins BJP in presence of Amit Shah: अमित शाह की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल

0
195

रांची। झारखंड में भाजपा को एक जाने माने चहरे की तलाश थी। भाजपा एक आदिवासी चेहरे को तलाश रही थी। अब वह चेहरा उन्हें बाबूलाल मरांडी के रूप में मिल गया है। मरांडी की इसे घर वापसी कहा जा रहा है। बाबूलाल मरांडी भाजपा से अलग होकर झारखंड में विकास मोर्चा (झाविमो) के नाम से पार्टी चला रहे थे। आज उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मरांडी के साथ झाविमो के कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। सूत्रों की माने तो पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है। बाबूलाल मरांडी ने 14 साल बाद भाजपा में वापसी की है। बता दें कि 2006 में भाजपा से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बना ली थी। उनकी पार्टी बहुत खास कुछ नहीं कर पाई थी और लगातार उसका ग्राफ नीचे आ रहा था। गौरतलब है कि झारंखड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे।

SHARE