Mortar attack on Somalia’s UN Campus: सोमालिया के संयुक्त राष्ट्र कैम्पस में मोर्टार हमला

0
192

जोहानिसबर्ग। सोमालिया की राजधानी मोगादीशु में संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ के परिसरों में मोर्टार के गोले गिरने से कई लोग घायल हो गए। सोमालिया स्थित विश्व निकाय के मिशन ने यह जानकारी दी। अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह ने सोमालिया की राजधानी में हुए हमले की जिम्मेदारी लीसोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया है कि रविवार (13 अक्टूबर) की दोपहर मोर्टार के गोले परिसर में गिरे। संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि जेम्स स्वान के हवाले से कहा गया कि हमारे कर्मचारियों के खिलाफ हुए इस आतंकवादी कृत्य की हम निंदा करते हैं।

SHARE