Metro created history, got more than 62 lakh passengers: मेट्रो ने रचा इतिहास, मिले 62 लाख से अधिक यात्री

0
208

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की संख्या को लेकर इतिहास रचा है। दरअसल, 22 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने 62 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है, क्योंकि दिल्ली मेट्रो में रोजाना 30 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में 22 सितंबर को यह संख्या दुगुनी रही। दिल्ली मेट्रो रेल निगम से जुड़े अधिकारियों ने इस रिकॉर्ड की जानकारी मंगलवार को साझी की।

दिल्ली मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, 22 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में सफर करने वाले मेट्रो यात्रियों की संख्या 62.99 रही। वहीं, जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ सप्ताह से सोमवार से शुक्रवार तक यात्रियों की औसत संख्या 50.13 रही है। सोमवार को यात्रियों की संख्या 58.36 थी। वहीं, दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में 389 हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर में कुल 285 स्टेशन हैं, जिनमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इनमें नोएडा ग्रेटर नोएडा मेट्रो के यात्री भी शामिल हैं। गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, नोएडा और गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में चलती है, जिसमें रोजाना 30 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन होता है, जिसमें रोजाना तकरीबन 20 हजार लोग यात्रा करते हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने पिछले महीने ही गुरुग्राम में संचालित रैपिड रेल को अधिग्रहण किया है। तकरीबन 12 किलोमीटर चलने वाली गुरुग्राम रैपिड मेट्रो के जरिये रोजाना करीबन 60,000 लोग सफर करते हैं,वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोग भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

SHARE