जानिए कब है महाशिवरात्रि,कैसे करें भगवान शिव की पूजा आराधना और शिवरात्रि व्रत का महत्व Mahashivratri 2022

0
801
Mahashivratri 2022
Mahashivratri 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला

Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ही भगवान शिव लिंग के स्वरूप में प्रकट हुए थे। इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है कि इसी तिथि पर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।भगवान शिव जल्द प्रसन्न करने वाले देवता हैं। यह मात्र के लोटा जल चढ़ाने और कुछ बेलपत्र अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के पर्व पर जो शिव भक्त उपवास रहते हुए दिनभर शिव आराधना में लीन रहता है उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। आइए जानते हैं इस वर्ष महाशिवरात्रि की तिथि,शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में।

Read Also :  आ गया है आपके बजट अनुसार सिर्फ 829 रुपये का ये टेबल AC, जो गर्मी से देता है छुटकारा Table Ac Under 1000

महाशिवरात्रि तिथि 2022 (Mahashivratri Vrat Ki Date Kya Hai)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च, मंगलवार को है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार की सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 02 मार्च, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे तक रहेगी।

महाशिवरात्रि व्रत का महत्व (Mahashivratri Vrat Kab Hai )

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पार्वती की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ही भगवान शिव लिंग के स्वरूप में प्रकट हुए थे। इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है कि इसी तिथि पर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर अविवाहित कन्याएं पूरे दिन उपवास रखते हुए शिव आराधना में लीन रहती है और भगवान शिव से योग्य वर की प्राप्ति के लिए कामना करती हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सभी तरह के सुख और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जुटना प्रारंभ हो जाती है।

महाशिवरात्रि पूजा विधि (Mahashivratri Puja Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी से उठकर स्नान करके पूजा का संकल्प लेते हुए पास के शिव मंदिर में जाएं। इसके बाद मन में भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करते हुए उनका जलाभिषेकर करें। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि सबसे खास और मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली शिवरात्रि होती है। महाशिवरात्रि में शिव पूजा के दौरान अक्षत, पान, सुपारी, बेलपत्र, दूध, दधी, शहद, घी ,धतूरा आदि भगवान शिव को अर्पित करें।

Read Also : अगर आपका भी है जन-धन योजना वाला खाता तो आपको फ्री मिलेगा इतने रुपयों का फायदा,जानिए कैसे PM Jan Dhan Yojana

Read Also :  महारुद्र यज्ञ में आहुति डालने पहुंची हरियाणा सरकार,कांग्रेस के सुरजेवाला भी CM Manohar Lal Khattar in Maharudra Yagya

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE