इस सर्दी ऐसा फैशन है ट्रेंड में, आप भी करें फॉलो

0
326

इस सीज़न का खास ट्रेंड हैं मिश्रित फैब्रिक्स से बने कपड़ें। ये जहां एलीगेंट लुक देते हैं, वहीं बेहद आरामदायक भी होते हैं। फैशन की दुनिया में हमेशा नए प्रयोग होते रहते हैं। फिर चाहे वो रंगों से संबंधित हों, एंब्रॉयडरी या फिर प्रिंट्स से संबंधित हों। फैब्रिक्स को लेकर भी डिजाइनर्स तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं।

ऑटम विंटर फैशन
बात ऑटम विंटर फैशन की हो तो फैब्रिक्स के निर्माण में किए जाने वाले प्रयोग बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि अकसर इन प्रयोगों के दौरान ऐसे फैब्रिक्स बन कर तैयार होते हैं, जो गर्म भी होते हैं और स्टाइलिश भी दिखते हैं। इस सीज़न ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधानों का चलन सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। फिर चाहे वे जूट मिश्रित फैब्रिक्स हों या सिल्क मिश्रित। आइए इस ट्रेंड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर डालते हैं एक नजर।

विभिन्न प्रकार
सर्दियों के लिहाज़ से कैश्मियर वूल, कॉटन वूल, सिल्क वूल, पॉली वूल और पॉली विस्कोस वूल जैसे ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान ठीक रहते हैं। कॉटन और वूल के ब्लेंड्स बेहद गर्म और आरामदायक होते हैं। सिल्क वूल सर्दियों के लिहाज़ से सबसे बेहतरीन फैब्रिक है। यह जितना पतला होता है, शरीर को उतनी ही गर्मी पहुंचाता है। इसी तरह जूट से बने ब्लेंडेड फैब्रिक्स भी लाइट वेट और थर्मल रीटेंशन क्वॉलिटी की वजह से सर्दियों के लिए मुफीद होते है। जूट ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने फॉर्मल वेयर्स बेहद स्मार्ट लुक देते हैं। इसी तरह पॉली वूल की फिनिशिंग बेहद खूबसूरत होती है। वहीं पॉली विस्कोस बेहद मज़बूत और टिकाऊ फैब्रिक है।

कलरफुल कपड़े
इन दिनों वाइन, इलेक्ट्रिक ब्ल्यू, सी ग्रीन, गनमेटल, रस्टिक ब्राउन, क्लासिक नेवी ब्ल्यू, आइवरी, फेस्टिव पर्पल जैसे कलर्स के ब्लेंडेड फैब्रिक्स चलन में हैं। इन फैब्रिक्स से बनी येलो, पर्पल, ऑरेंज जैसे कैंडी कलर्स की जैकेट्स को ब्लैक, ग्रे, ब्राउन, बेज और बॉटल ग्रीन जैसे कलर्स वाले लोअर वेयर्स के साथ पहनें। सॉफ्ट प्लीटेड, हाइ वेस्टलाइन जैसे सिलुएट्स वाले ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लूपी टेक्सचर्स और एब्सट्रैक्ट डिजाइंस वाले ब्लेंडेड फैब्रिक्स से बने परिधान भी चलन में हैं।

एक्सेसरीज
एक्सेसरीज का सही चयन किसी भी परिधान की शोभा बढ़ा देता है। ब्लेंडेड फैब्रिक से बने कैजुअल परिधानों के साथ फंकी कलर्स और डिज़ाइंस वाली एक्सेसरीज पहननी चाहिए जैसे कलरफुल मफलर, स्कार्फ, कैप, बूट आदि। इन फैब्रिक्स से बने फॉर्मल परिधानों के साथ कम से कम एक्सेसरीज़ पहनें। कोई एक बोल्ड स्टेटमेंट जूलरी पीस कैरी कर सकती हैं।

SHARE