इन चीजों के सेवन से आप दिखेंगे हमेशा जवान

0
306

दही:

दही का सेवन बढ़ती उम्र में लाभप्रद है। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। इसके हर द‍िन सेवन से त्‍वचा में चमक रहती है।

केला:

केला तो सदाबहार फलों में आता है। इसमें पोटैशियम और विटामिन-सी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही चीजें बालों और त्‍वचा के लिए बेहद जरूरी होती हैं। यह पाचन क्रि‍या के ल‍िए भी फायदेमंद हैं।

पपीता:

पपीता भी जवान द‍िखाने में व‍िशेष भूम‍िका न‍िभाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, मैग्निशियम से परिपूर्ण एंटी आक्सीडेंट और पपेन नाम का एनजाईम होता है। जिससे इसके सेवन से त्वचा में र‍िंकल्‍स नहीं आते हैं।

बादाम:

बादाम से पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। जो हेल्‍थ और ब्रेन दोनों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मोनो सैचुरेटेड वसा-प्रोटीन और पौटेशियम भी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में ताकत और चमक रहती है।

सेब:

सेब में पेक्टिन होता है। जिससे इसे स्किन टोनर के रूप में ल‍िया जाता है। इसके अलावा सेब में एंटी ऑक्सीडेंट और फ्रूट एसिड भी होता है। ज‍िससे इसके हर द‍िन के सेवन से आपके शरीर और चेहरे पर चमक द‍िखेगी।

 

टमाटर:

टमाटर बेस्‍ट एंटी एज‍िंग फूड माना जाता है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें त्‍वचा को जवान बनाए रखने वाले सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। टमाटर के सेवन से हमेशा जवान द‍िखेंगे।

चॉकलेट:

चॉकलेट भी बढ़ती उम्र को छुपाने में फायदेमंद है। इसे रोज खाने से सेहत के साथ-साथ त्वचा भी हेल्दी रहती है। चॉकलेट त्‍वचा को सूरज की तेज रोशनी और हानिकारक पदार्थों से बचाकर रखती है।

स्ट्रॉबेरी:

स्ट्रॉबेरी में घुलनशील फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए इनके नियमित सेवन से त्‍वचा में कसावट आता है। इसके अलावा वह बढ़ती उम्र में भी ख‍िली-ख‍िली रहती है।

ग्रीन टी:

ग्रीन टी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट उपस्थित होते हैं। ग्रीन टी का न‍ियम‍ित सेवन करना फायदेमंद है। इसके से त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है। इतना ही इसे पीने से पेट से जुड़ी समस्‍याएं दूर होती हैं।

SHARE