The PM wrote this when Nirbhaya’s convicts were hanged.: निर्भया के दोषियोंको फांसी की स जा दिए जाने पर प्रधानमंत्री ने ये लिखा….

0
160

नई दिल्ली। सात साल के लंबे इंतजार के बाद 20 मार्च को आखिर कार तीन डेथ वारंट रद होने के बाद चौथे डेथ वारंट पर निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दे दी गई। आज सुबह साढ़े पांच बजे चारों गुनहगारों को फांसी दी गई। देश में इस न्याय क ेबाद सभी खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर न्याय का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि आज न्याय हुआ है। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्तियों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी कहा कि हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि देश में दोबारा निर्भया कांड न दोहराया जाए। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि निर्भया को न्याय पाने में सात साल लग गए। आज वह दिन है जब सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि अब देश में निर्भया जैसी दूसरी घटना नहीं होगी। इसके लिए सभी के स्तर पर काम करने की जरूरत है। वहींकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कहा कि समय लगा लेकिन आखिरकार न्याय हुआ। यह लोगों को भी संदेश है कि वे कानून से भाग सकते हैं लेकिन हमेशा के लिए इससे बच नहीं सकते। मुझे खुशी है कि न्याय हुआ। मैं आज के दिन दिल की गहराइयों से स्वागत करती हूं कि आखिरकार निर्भया को न्याय मिला।

SHARE