Russian cadets sang Ae Watan Ai Watan, video viral: रूसी कैडेट्स ने गाया ऐ वतन ऐ वतन, वीडियो वायरल

0
216

नई दिल्ली। अपने हिंदी गीत तो भारतीयों को पसंद आते ही है। लेकिन जब यही देशभक्ति हिंदी गीत किसी दूसरे देश के सिपाही गाएं तो इसे देखकर और गर्व महसूस होता है। आजकल ट्विटर पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हिंदी फिल्म ‘शहीद’ का गाना गा रहे हैं। शहीद फिल्म का प्रसिद्ध गाना ‘ऐ वतन’ गाना गाते रूसी सेना के जवान वीडियों ंमें दिख रहे हैं। रूसी सेना के कैडेट एक सुर में ‘ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम तेरी राहों में जां तक लुटा जाएंगे’ गीत गाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गाना 1965 में सुप्रसिद्ध सिंगर मोहम्मद रफी साहब ने गाया था। वीडियो लोगों द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। ट्विटर यूजर ने लिखा, इसने मेरा दिन बना दिया, रूसी सेना के जवान ‘ऐ वतन ऐ वतन’ गा रहे हैं। वीडियो में ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर भी नजर आ रहे हैं, जो मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में सेना के सलाहकार हैं। एक अन्य ने टिप्पणी की, ह्ललाजवाब! रूसी लोग भारतीय देशभक्ति गाना ‘ऐ वतन’ गा रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स ने लिखा कि भारत की आजादी के बाद से रूस हमारा सच्चा साथी देश रहा है। उनके समर्थन से हम आनंदित हैं।

SHARE