Rahul Gandhi retweeted his picture with Jyotiraditya: राहुल गांधी ने ज्योर्तिरादित्य के साथ अपनी तस्वीर री-ट्वीट की

0
273

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सेतेज तर्रार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नेकांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल को थाम लिया। कांग्रेस पार्टी छोड़कर उन्होंने भाजपा को अपना लिया जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे थे। कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी के अंदर असंतोष की भावना को लेकर कांग्रेस पर सवाल दागे जा रहे थे। इसी संदर्भ में राहुल गांधी से भी इस बाबत सवाल पूछा गया था। दरअसल आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेउनके बेहद करीबी रहे ज्योर्तिरादित्य सिंधिया के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर रीट्वीट की है। यह तस्वीर 2018 की है जिसमें राहुल गांधी एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया की बाजू थामे खड़े दिख रहे हैं और साथ में लेखक लियो टॉलस्टॉय का कथन- (संयम और समय दो शक्तिशाली योद्धा होते हैं) लिखा है। राहुल गांधी ने ज्योर्तिरादित्य सिंधियां के पार्टी छोड़ने के बाद कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में इकलौते ऐसे शख्स थे, जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे। गौरतलब है कि सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ज्योर्तिरादित्य ने पार्टी से त्यागपत्र देने के पहले सोनिया राहुल से मिलनेके लिए समय मांगा था जो उन्हें नहीं दिया गया था। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर दुख व्यक्त किया। बतौर पायलट उन्हें कांग्रेस से अलग होते देखना दुखद है। काश कि पार्टी के भीतर रहते हुए विवाद सुलझ गए होते। बता दें कि भाजपा ज्वाइन करते समय उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया किया कांग्रेस जड़ता का शिकार हो गई है। नए नेतृत्व के लिए सही वातावरण नहीं है। उन्होंने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों-युवाओं से किए वादे न निभाने तथा भ्रष्टाचार में डूबे रहने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंनेपीएम मोदी को मिले प्रचंड बहुत के लिए कहा कि इतिहास में शायद किसी को भी इतना बड़ा जनादेश मिला हो। उन्होंने इस मौके पर पीएम मोदी की तारीफ की और धन्यवाद भी दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और विस्तार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जेपी नड्डा ने कहा, ‘आज उनके पौत्र हमारी पार्टी में आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के सदस्य हैं और हम उनका स्वागत करते हैं।

SHARE