No words to criticize this scandal – Ahmed Patel: इस कांड की आलोचना के लिए शब्द नहीं-अहमद पटेल

0
163

मुंबई। कांग्रेस ने अपनी प्रेस कांन्फ्रेंस अलग से की। कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल ने कहा कि महाराष्टÑ के इतिहास में काली स्याही से लिखी जाएगी यह घटना। बिना किसी जांच के शपथ दिला दी गई। बिना बैंड, बाजा, बारात के शपथ ग्रहण हुआ। भाजपा पर आरोप लगाया कि यह लोग बेशर्मी की हद पार कर चुके हैं। अहमद पटेल ने कहा कहीं न कहीं कुछ गलत हुआ है। भाजपा को हराने के लिए तीनों पार्टी साथ आएंगी। आज जो भी हुआ उस कांड की आलोचना करने के लिए शब्द नहीं है। हमारे सारे विधायक इंटेक्ट हैं। सभी मजबूत है और हमारे विधायक भाजपा को शिक्सत देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से किसी तरह की देरी नहीं की गई। हमें कुछ मुद्दों पर हमें सहमति बनानी थी जिसे लेकर कुछ समय लगा। कांग्रेस के अहमद पटेल में कांग्रेस पार्टी पर देरी करने का आरोप निराधार है।

SHARE