Nirbhaya gang rape case: convict Vinay beats head of Tihar wall: निर्भया गैंगरेप मामला- दोषी विनय ने तिहाड़ की दीवार पर सिर पटका

0
152

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप केस मामले में चार दोषियों को फांसी की सजा हुई है जिसमें वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे टाला जा सके। कानूनी दांव पेंच से बचने की कोशिश कर रहे हैं। अब दोषी विनय ने जेल में नई हरकत की। विनय ने एक और तिकड़म अपनाया है। विनय ने तिहाड़ जेल की दीवार में अपना सिर मार लिया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि 16 जनवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार से सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। विनय ने इससे विनय तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल चला गया। बता दें कि विनय तिहाड़ जेल के तीन नंबर सेल में अकेला बंद है। वह सजा से बचने के लिए खुद को घायल कर रहा है। उसने 16 फरवरी को दीवार में सिर और मुक्का मारा, जिससे वह घायल हो गया। सेल में ही डॉक्टर ने उसका उपचार किया था। सेल के बाहर बैठे वार्डन भी बचाने के लिए नहीं पहुंचा था। जेल के सूत्रों का कहना है कि वह तनाव में आ गया है, जिसकी वजह से उसने ऐसा किया। अपराधी विनय को मनोचिकत्सक को दिखाया जा रहा है। बता दें कि दोषी विनय के पास अब कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है उसके फांसी से बचने के लिए सभी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है। बता दें कि बीते दिनों फांसी से बचने के लिए दोषी वियन ने नया हथकंडा आजमाते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गया था। हालांकि, कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रशासन को कानून के अनुसार विनय का ध्यान रखने के निर्देश दिए। बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के चार दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी देने के लिए नया डेथ वारंट जारी किया है।

SHARE