Milind Deora targeted Congressmen by praising Kejriwal: केजरीवाल की तारीफ कर मिलिंद देवड़ा कांग्रेसियों के निशाने पर

0
170

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की भारी किरकिरी हुई। कांग्रेस पार्टी दिल्ली चुनावों में खाता भी नहीं खोल पाई बड़ी संख्या में कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। लेकिन कांग्रेस के कई लीडर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी आम आदमी पार्टी की तारीफ की थी। अब कांग्रेस के ही मिलिंद देवड़ा ने भी आप पार्टी की तारीफ की जिसके बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने देवड़ा से सवाल किया। दरअसल मिलिंद देवड़ा ने केजरीवाल का एक वीडियो ट्वीट कर लिखा था कि कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहा हूं जो कम लोग जानते हैं। केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार राजस्व को दुगना कर 60,000 करोड़ कर दिया और पिछले 5 सालों तक रेवेन्यू सरप्लस को मेनटेन रखा। विचार ये है कि दिल्ली अब भारत की सबसे विवेकपूर्ण सरकारों में से एक है। दिल्ली अब भारत का आर्थिक रूप से सबसे सक्षम राज्य बन रहा है। देवड़ा द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो को केजरीवाल ने रिट्वीट भी किया। लेकिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई और कुछ आंकड़े रखते हुए कहा भाई, अगर आपको कांग्रेस पार्टी छोड़नी है, तो छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप आधा-अधूरे तथ्यों का प्रचार करें। उन्होंने आगे लिखा हालांकि मैं आपको और भी कम जाने जाने वाले तथ्य बताता हूं। साथ ही मिलिंद देवड़ा को आप छोड़कर कांग्रेस में आर्इं अलका लांबा ने खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि ‘पहले पिता जी के नाम से पार्टी में आओ, फिर बैठे बैठे टकेट पाओ,कांग्रेस की लहर में पहली बार में ही केंद्रीय मंत्री भी बन जाओ। जब अपने अपने दम पर लड़ने की बात आए तो हार जाओ,पार्टी में पद की लड़ाई लड़ो, फिर पार्टी को गलियाते हुए,दूसरों के गुणगान में गिटार हाथ में लेकर बजाते रहो।”

SHARE