Kejriwal’s swearing-in ceremony to be held in February 16 in Delhi’s Ramlila Maidan : दिल्ली के रामलीला मैदान में 16 फरवरी को होगा केजरीवाल का शपथग्रहण समारोह

0
207

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टीकी प्रबल जीत हुई है। भाजपा को केवल सात सीटों से संतोष करन पड़ा वहीं कांग्रेस पार्टी वहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। अब अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली की कमान संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार केजरीवाल 16 फरवरी को फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे। इस तरह से वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 62 सीटें हासिल की हैं। भाजपा को इस चुनाव में 8 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही और उसकेकरीब 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। अगर वोट फीसदी की बात करें तो आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की और उसकी वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही । भाजपा को 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही।

SHARE