I have the muffler long ago, the cold is too much – CM Kejriwal: मफलर बहुत पहले निकाल चुका हूं, ठंड बहुत ज्यादा है-सीएम केजरीवाल

0
600

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोग उनकी खांसी और मफलर से ज्यादा पहचानते थे। उनकी खांसी और मफलर उनका स्टाइल आइकन बन गया था। उनके मफलर की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब होती है। उनके मीम्स उनके मफलर के साथ ही बनाए जाते हैं। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर सीएम केजरीवाल से इस बाबत सवाल किया साथ ही उन्होंने सीएम केजरीवाल को टैग भी किया। यूजर ने लिखा कि इस बार मफलर नहीं आया बाहर अभी तक? जनता पूछ रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने मफलर बहुत पहले ही निकाल लिया है। यूजर के सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा, ‘मफलर बहुत पहले निकल चुका है। आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। ठंड बहुत ज्यादा है। सब लोग अपना ख्याल रखें।’ बता दें कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SHARE